Smartphone Under 8000: आज स्मार्टफोन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है लेकिन हर किसी के पास महंगा स्मार्टफोन खरीदने का बजट नहीं होता। आज हर कोई कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहता है। अगर आप 5G स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम जिन स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले है वह सस्ते भी है और अच्छे फीचर्स वाले भी हैं।
इन स्मार्टफोन में आपको बडी बैटरी, अच्छा प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा, अच्छा डिस्प्ले मिलता है। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
8 हजार रुपए से कम बजट में अच्छे स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M06 5G
यह स्मार्टफोन बहुत ही अच्छा है और इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 7,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज होती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया हुआ है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.6 इंच HD+ पैनल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
अगर कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेंकडरी कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Itel P55 5G
अगर आप सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ही है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 7,799 रुपए में आता है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच HD+ पैनल मिलता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi A4 5G
इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया हुआ है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी जाती है। इसमें 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है और यह 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया जाता है।