Realme 10000mAh Battery: जो लोग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और अच्छी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। रियलमी अब बहुत ही जल्द एक नया स्मार्टफोन लांच करने वाला है जो अच्छी बैटरी के साथ आने वाला है। अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बैटरी स्पेक्स को कन्फर्म नहीं किया है।
अब कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में टीजर ड्राॅप करने शुरू किए हैं। इस स्मार्टफोन में बहुत ही अच्छी वायर्ड चार्जिंग स्पीड मिलने वाली है। अगर आप इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
कब लांच होने वाला है यह फोन ?
रियलमी ने अब अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर नया स्मार्टफोन टीज किया है। यह स्मार्टफोन 27 अगस्त को लांच होने वाला है। इसे कंपनी ने टीज करते हुए ‘1x000mAh’ बैटरी लिखा है। इसमें लिखा हुआ X शायद 10,000 की बैटरी की तरफ इशारा कर रहा होगा। अगर यह सच होता है तो यह स्मार्टफोन इस कंपनी का सबसी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।
इस स्मार्टफोन में 320W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अभी तक इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। कंपनी ने मई महिने में Realme GT कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को रिवील किया था। इसमें 10,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह 320W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
क्या है Realme GT7 के फीचर्स
रियलमी ने इस साल मई में Realme GT7 को भारत में लांच किया। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.8 इंच का है। यह 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया हुआ है। यह स्मार्टफोन 50MP मेन लेंस और 8 MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।