iTel Super 26 Ultra: itel बहुत ही जल्द अपना itel Super 26 Ultra स्मार्टफोन लांच कर सकता है। इसका लुक और कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। युट्युब पर भी इसकी कुछ खबरें और लुक सामने आ रहा है। इस स्मार्टफोन का लुक नया और प्रीमीयम फील देने वाला हो सकता है ऐसी संभावना है। अगर कैमरा की बात करें तो इसके टाॅप लेफ्ट काॅर्नर में पांच सर्क्युलर कैमरा माॅड्युल्स नजर आ रहे हैं। इसमें कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लगे हुए हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के राइट साइड पैनल पर पावर बटन और वाॅल्युम राॅकर हो सकते हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
iTel Super 26 Ultra Specifications
लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6000 mAh बैटरी हो सकती है। कुछ विडियो में स्मार्टफोन का लुक बहुत स्लीम दिखाई दे रहा है। इसकी मोटाई सिर्फ 6.8mm हो सकती है। इस स्मार्टफोन में AI Rainproof टच तकनीक होने की संभावना भी है। इससे पानीं के छीटें या बारीश में स्क्रीन रिस्पाॅन्सिव्ह हो सकती है।
लीक के अनुसार इसमें 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट हो सकता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i मिलने की संभावना है।
इसमें परफार्मेंस के लिए Unisoc T7300 चिपसेट हो सकता है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 6 साल तक फ्लुअंट परफोर्मेंस दे सकता है।
कब होगा iTel Super 26 Ultra लांच
यह स्मार्टफोन कब लांच होगा इसके बारे में कोई अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह स्मार्टफोन पहले पाकिस्तान में लांच हो सकता है ऐसी संभावना की जा रही है। क्योंकी इस स्मार्टफोन के संबंधित नया लीक इसी देश से सामने आया हुआ है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 17,000 रुपए तक हो सकती है।
1 thought on “iTel Super 26 Ultra: फिचर्स हुए लीक, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन”